मुंबई , फरवरी 11 -- नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) विनय दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने पांच साल तक कंपनी से जुड़े रहने के बाद करियर में अगले पड़ाव की तरफ जाने का फैसला किया है। वह 30 अप्रैल तक अपनी सेवा जारी रखेंगे।

अकासा ने सह-संस्थापक एवं मुख्य सूचना अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को अगला सीसीओ नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित