नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- देश की नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने मुंबई से हनोई के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वह इस साल चार सितंबर से भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई और वियतनाम की राजधानी हनोई के बीच सेवा की शुरुआत करेगी। यह वियतनाम के लिए उसकी पहली उड़ान होगी जो सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह दक्षिण-पूर्व एशिया में रणनीतिक विस्तार की एयरलाइंस की योजना का हिस्सा है। इस मार्ग के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित