जांजगीर-चांपा , मई 29 -- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच चल रहा मतभेद शुक्रवार को खुलकर सामने आ गया। विभिन्न मुद्दों को लेकर नाराज पार्षदों ने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान तालाब गहरीकरण कार्य तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी और पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई थी। विवाद बढ़ने पर अध्यक्ष बैठक बीच में छोड़कर चली गई थीं, जिसके बाद परिषद के भीतर असंतोष का माहौल बना हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित