मुंबई , अप्रैल 13 -- भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर केन्द्रीय रेलवे मुंबई में सोमवार देर रात से चार उपनगरीय लोकल ट्रेनों का परिचालन करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त मुसाफिरों की सुविधा के लिए ये रेलगाड़ियां निर्धारित समय पर चलने वाली लोकल ट्रेनों के बाद चलाई जाएंगी।

विशेष रेलगाड़ियां छत्रपति तड़के 1.30 बजे शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से कल्याण, कल्याण से सीएसएमटी, हार्बर लाइन पर सीएसएमटी से पनवेल और पनवेल से सीएसएमटी चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित