देहरादून , अप्रैल 09 -- संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा "सामाजिक समरसता" के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून में मोर्चा पद अधिकारियों की एक बैठक में हुआ।

इस सम्बन्ध में मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बताया कि बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 12 अप्रैल को उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम होगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री खजान दास, राम सिंह केड़ा, प्रदीप बत्रा, दर्जा राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, अशोक वर्मा एवं बलजीत सोनी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करने के अवसर पर उनके स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित