अंबिकापुर , मई 08 -- छत्तीसगढ़ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंबिकापुर केंद्र में गुरुवार को आयोजित ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित