चंडीगढ़ , जून 04 -- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी के शाहपुर क्षेत्र में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) और स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) की स्थापना के लिए 11 एकड़ से अधिक भूमि परिवहन विभाग के नाम पंजीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए जल्द ही वाहन निर्माता अशोक लेयलंड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान युवाओं को वैज्ञानिक और व्यावसायिक ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे अंबाला और आसपास के जिलों के हजारों युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर मिलेंगे। परियोजना से सैकड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित