चंडीगढ़ , अप्रैल 16 -- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बने घरेलू हवाई अड्डा का उद्घाटन जल्द किया जाएगा।

श्री उन्होंने नागर विमानन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में हवाई अड्डा के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी टीम गठित कर हवाई अड्डा का निरीक्षण करने को कहा, ताकि लंबित कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष , सुरक्षा व्यवस्था, यूपीएस और अन्य जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्गो सुविधा के लिए ऑफ-एयरपोर्ट टर्मिनल विकसित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा शुरू होने से अंबाला समेत आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा। अयोध्या, श्रीनगर और लखनऊ जैसे शहरों के लिए उड़ानों की तैयारी चल रही है।

श्री विज ने बताया कि एयरपोर्ट से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित