शिवहर , सितंबर 29 -- बिहार के शिवहर जिले में तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुईं चार बालिकाओं को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया है।

शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के हवाले से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 28 सितंबर को तरियानी थाना को सूचना मिली कि ग्राम कशहर से चार बालिकाएं लापता हो गई हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित