नागपुर , सितंबर 13 -- महाराष्ट्र के नागपुर में तंत्र-मंत्र (काला जादू) के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।

मृतका की पहचान लक्ष्मी रविशंकर पाली (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की है जब लक्ष्मी अपने घर पर कपड़े धो रही थी। उसी दौरान उसका अपने ससुर नत्थूलाल पाली से विवाद हो गया। बहस के दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने लक्ष्मी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी नत्थूलाल पिछले काफी समय से लगातार बीमार चल रहा था और उसे संदेह था कि उसकी बहू उस पर काला जादू कर रही है। इसी बात को लेकर पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित