नयी दिल्ली , अक्टूबर 31 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर कॉलेज पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबलों के पहले दिन श्याम लाल कॉलेज ने श्री राम कॉलेज आफ कॉमर्स को 6-1 से हराकर पूरे तीन अंक अर्जित किए।

विजेता श्याम लाल कॉलेज की तरफ से प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन गोल किए। नवीन बिधूड़ी ने दो गोल और मनमोहन सिंह ने एक गोल किया जबकि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की तरफ से अभिजीत लाकरा ने एक गोल किया।

दिन के दूसरे लीग मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 3-1 से हराकर पूरे तीन अंक अर्जित किए। विजेता खालसा कॉलेज की तरफ से पुष्कर, विपिन और विश्वेंद्र ने एक-एक गोल किए। हंसराज कॉलेज की तरफ से अमर मिश्रा ने एक गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित