प्रतापगढ़ , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले आज रविवार को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के उपलक्ष्य में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त थानों एवं पुलिस कार्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और उन्हें तनावमुक्त कार्य वातावरण प्रदान करना था।

जनपद के समस्त थानों पर तैनात समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ योग सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित योग प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों के निर्देशन में योगाभ्यास संपन्न हुआ। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान (मेडीटेशन) संबंधी क्रियाओं का क्रमबद्ध अभ्यास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित