देहरादून , जून 24 -- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रसिद्ध राष्ट्रीय और स्थानीय महानुभावों ने बुधवार को यहां मझौन में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने दिवंगत जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले पद्मश्री राणा का 12 जून को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित