पटना , मई 18 -- बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमारी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने की प्रेरणा देता है। श्री कुमार ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। इससे समाज की सांस्कृतिक चेतना और विरासत मजबूत होती है।

श्री कुमार ने बिहारवासियों से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और इतिहास के संरक्षण का संकल्प लें तथा बिहार की गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर और अधिक प्रतिष्ठित एवं विकसित बनाने में योगदान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित