नयी दिल्ली , अगस्त 14 -- केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रथम वर्ष की बीबीए की छात्रा और अंतरराष्ट्रीय शूटर सबीरा हारिस ने इटली के लोनाटो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता पेराजी कप में सीनियर महिला वर्ग में 187/200 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
जामिया गेम्स एंड स्पोर्ट्स विभाग के निदेशक प्रोफेसर नफीस अहमद ने शुक्रवार को सबीरा को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से भविष्य में भी देश और संस्थान का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई को इटली के लोनाटो में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि सबीरा की इस उपलब्धि में जामिया के पूर्व छात्र और अंतरराष्ट्रीय शूटर रैयान रिजवी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित