मुरादाबाद, 21जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 36 बिरादरी ने मिलकर रचा 'स्वस्थ भारत' का संकल्प।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजीव तरारा बोले, योग शिविरों से ही साकार होगा स्वस्थ भारत का सपना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के गौरवमयी सफर के 12 वर्ष पूरे होने और एक ही स्थान पर 1200 लोगों की सहभागिता को समर्पित थी।'12-12-12' थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता एवं विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि योग शिविरों के माध्यम से ही 'स्वस्थ भारत' के संकल्प को पूरी तरह साकार किया जा सकता है। उनका यह वक्तव्य रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों के दौरान आया, जिनमें समाज के सभी वर्गों और 36 कौम के लोगों ने 'ऊं' के उच्चारण के साथ प्रतिभाग किया।

मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल समेत मंडल के जनपदों में आयोजित इन कार्यक्रमों की सबसे अनूठी बात यह रही कि मौसम की अनुकूलता के चलते आसमान में बादलों की मौजूदगी ने सूरज की तपिश को काफी हद तक कम कर दिया, जिससे खुशनुमा माहौल में योग सत्र संपन्न हुए। विधायक राजीव तरारा के विशेष आह्वान पर ऐतिहासिक मंडी धनौरा के गढ़ी मंदिर की धर्मशाला में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाजपा संगठन के जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ नेता एवं सभासद अशोक घरोंटिया, मंडल अध्यक्ष तथा बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

इस बार मंडल के अमरोहा जिले में भाजपा विधायक राजीव तरारा के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विशेषता यह रही कि आयोजन एक विशिष्ट '12-12-12' थीम के तहत किया गया। यह थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के गौरवमयी सफर के 12 वर्ष पूरे होने और एक ही स्थान पर 1200 लोगों की सहभागिता को समर्पित थी।

इस वैश्विक उत्सव के अवसर पर मुरादाबाद मंडल के समस्त माध्यमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, खेल स्टेडियमों तथा पवित्र गंगा तट पर स्थित पौराणिक तिगरी धाम सहित जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर के सरकारी कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, रेल मंडल मुख्यालय के कर्मचारियों, किसानों, निर्यातकों, उद्यमियों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर इस आयोजन में भागीदारी की, जिससे समाज में व्याप्त छोटे-बड़े के भेदभाव और असमानता की दीवारें ढह गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित