बारां , जून 20 -- राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी में सुबह छह बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य श्रीयादे मां माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक एवं प्रभारी सचिव हरिमोहन मीणा शिरकत करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने शनिवार को बताया कि योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण और सामूहिक योगाभ्यास समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा।

श्री मोदी के योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन और योग कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस प्रसारण के साथ ही उपस्थित सभी जनसमूह द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।साथ ही नियमित योगाभ्यास का संकल्प भी लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित