पंचकूला , अगस्त 11 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार, 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस-2026 के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर 'विकसित भारत-2047 के लिए युवाओं को सशक्त बनाना' अभियान तथा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जोड़ते हुए उनकी भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित