श्रीगंगानगर , जून 18 -- राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर 19 वर्ष महिला क्रिकेट टीम के लिये श्रीगंगानगर टीम का चयन ट्रायल जिला क्रिकेट संघ द्वारा 22 जून को बिहाणी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने गुरुवार को बताया कि इस चयन ट्रायल में एक सितम्बर 2007 के बाद जन्मतिथि वाली श्रीगंगानगर जिले की महिला खिलाड़ी ही शामिल हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में चयनित खिलाडियों में अभ्यास मैच 50-50 ओवर के खेले जायेंगे। इनमें प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम चयनित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित