भोपाल , मार्च 23 -- मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बीसीसीआई सत्र 2026-27 के लिए अंडर-15 बालिका वर्ग की टीम चयन हेतु 25 एवं 26 मार्च को ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह ट्रायल क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान, कोलार रोड में होंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच होना अनिवार्य है।
ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। पहले दिन की प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ी ही दूसरे दिन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को ट्रायल के समय जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। एसोसिएशन के अनुसार डिवीजन स्तर पर स्काउटिंग के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया इंदौर में आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित