कोलकाता , मई 22 -- चोट लगने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।
फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि अंगकृष रघुवंशी को बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम की जीत के दौरान कनकशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। जिसके कारण वह आईपीएल के शेष मैचों से बाहर हो गये है।
मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग करने वाले रघुवंशी, मुम्बई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट करने के लिए कैच लेने की कोशिश में टीम के साथी वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए। और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ पाए। 14वें ओवर में तिलक के आउट होने के तुरंत बाद, रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए और तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित