, May 16 -- ‎श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र को एकसूत्र में बांध सकती है। उन्होंने कहा कि देश के हर प्रांत के प्रधानमंत्री मोदी के विकास का विजन कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक चेतना को सशक्त बनाने तथा प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‎‎ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती का आधार प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, सामाजिक दायित्व और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

‎‎ इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों और गरीब कल्याण की राजनीति करती रही है।

‎‎इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, दरौंदा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, जिले एवं प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित