एचटी के फोटोग्राफर, मनोरंजन, राजनीति, खेल, व्यापार और मानवीय दिलचस्पी वाली अन्य घटनाओं, कार्यक्रमों तथा व्यक्तित्वों की रोचक फोटो खींचते हैं। साठ के दशक के शुरुआती सालों से लेकर वर्तमान तक की फोटोज का बहुआयामी और बहुमूल्य संग्रह आपको देता है विकल्प अपनी पसंद की फोटो चुनने और खरीदने का।
एचटी मीडिया ग्रुप का ध्वजवाहक समाचारपत्र, हिंदुस्तान टाइम्स, आज 3.7 मिलियन भारतीयों की पसंद बन चुका है। यह अखबार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मार्केट लीडर तो है ही, साथ ही पिछले एक दशक में इसने देश भर में अतुलनीय तेजी से विस्तार भी किया है। अंग्रेजी का यह अखबार न सिर्फ दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना, बल्कि रांची और कोलकाता से भी प्रकाशित होता है, इस तरह से सारे देश में हिंदुस्तान टाइम्स का परचम लहरा रहा है। दूसरी ओर, हिंदूस्तान, हिंदी भाषी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबारों में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना चुका है। अपनी निष्पक्ष, संतुलित और अचूक खबरों की वजह से हिंदुस्तान निर्भीक पत्रकारिता के प्रति अटल प्रतिबद्धता का जीता-जागता उदाहरण है।
एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ में आपको मिलेगी सैकड़ों प्रकाशनों में से अपनी पसंद के लेख, फीचर, खबरें, कालम, विश्लेषण और वीडियो आदि, एक ही स्थान पर चुनने, खरीदने और इस्तेमाल करने की सुविधा। हमारी सेवाओं का लाभ सारी दुनिया में 24X*7 उठाया जा सकता है। हमारे कन्टेंट को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इस्तेमाल करने के लिए आप हमसे लाइसेंस भी प्राप्त कर सकते हैं।
First of its kind, a customized collection of best stories, perspectives, images and videos on a news event that leaves a large impact on people and that resurfaces from time to time and keeps hitting the headlines. It is delivered in an interactive digital bulletin board format to you, and includes at least 15 articles, 10-15 related images and infographics, and 1-3 videos, providing you a well-rounded coverage of an event.
अग्रणी मोबाइल कन्टेंट प्रदाता के रूप में, हम न केवल खबरें, चुटकले, टिप्स, क्रिकेट स्कोर और फिल्मी गासिप्स उपलब्ध कराते हैं, बल्कि रिच कन्टेंट जैसे कि वीडियो, आडियो और फोटोज भी हैं हमारे संग्रह का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारे कुशल लेखक और संपादक, और लगभग 200 प्रकाशनों का उपयोग हमें अन्य मोबाइल कॉन्टेंट प्रदाताओं से कहीं आगे रखता है।
एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ मनोरंजन, खेल, समाचार, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय श्रेणियों से जुड़ी प्रमुख घटनाओं पर बहुमूल्य और अद्भुत वीडियो तैयार करता है। इसके अलावा हम ग्राहकों को अन्य प्रतिष्ठित प्रकाशकों जैसे की ऐ एन आई , बॉन क्लाउड इत्यादि द्वारा बनाये गए वीडियो का री-डिस्ट्रीब्यूशन भी करते हैं ।