Zomato की 'वसूली' से बचाने की धांसू ट्रिक, वायरल हो गया देसी 'जुगाड़', आप जानते हैं क्या?
नई दिल्ली, मई 28 -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में में दावा किया गया है कि जोमैटो के डिलीवरी सिस्टम में एक गंभीर खामी है। इसके जरिए ग्राहक बिना प्लेटफॉर्म शुल्क या रेस्तरां कमीशन दिए बड़े ऑर्डर कर सकते हैं। पोस्ट में बताया गया है कि ग्राहक छोटा ऑर्डर ऐप के जरिए और बड़ा ऑर्डर सीधे रेस्तरां को फोन या वाट्सएप पर देकर पूरा सौदा प्लेटफॉर्म के बाहर कर लेता है। प्रेम सोनी नामक यूजर ने अपनी पोस्ट में पूरा तरीका बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जोमैटो पर सिर्फ 40 रुपये की एक रोटी का ऑर्डर किया। साथ ही फोन करके रेस्तरां को छह रोटी, पनीर बटर मसाला, मलाई चाप, दाल मखनी और गुलाब जामुन का बड़ा ऑर्डर दिया और यूपीआई से पूरा भुगतान कर दिया। रेस्तरां को बस इतना बताया गया कि सारा सामान उसी 40 रुपये वाले ऑर्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.