नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- भारत के शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए अमेरिकी कंपनियों में पैसा लगाने का एक नया विकल्प सामने आया है। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) ने अपने Kite ऐप पर US स्टॉक्स में निवेश की सुविधा बीटा मोड में शुरू की है। इसके जरिए पात्र भारतीय निवेशक अपने मौजूदा जेरोधा (Zerodha) अकाउंट से ही अमेरिका की कंपनियों के शेयर और ETF खरीद सकेंगे। इसके लिए अलग से ब्रोकरेज या डिमैट (Demat) अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.1.46 लाख का निवेश बना Rs.5.02 लाख! इस शेयर ने निवेशकों को दिया बड़ा फायदा इस सुविधा के तहत निवेशकों को अमेरिका में लिस्टेड करीब 2,000 कंपनियों और लगभग 1,000 ETF (Exchange-Traded Funds) तक पहुंच मिल सकती है। खास बात यह है कि निवेश के लिए किसी ...