नई दिल्ली, मार्च 27 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में अरमान, मायरा और अभिरा के बीच फंस जाएगा। दरअसल, सामने आए प्रोमो के मुताबिक, उदयपुर में तूफान आता है। मायरा रात में अपने हॉस्टल से ये बाेलकर निकल जाती है कि वो अपने पिता से मिलने जा रही है। जब ये बात अभिरा को पता चलती है तब वो परेशान हो जाती है। अरमान और अभिरा, मायरा को ढूंढने निकलते हैं।मायरा से क्या कहता है अरमान? अरमान, मायरा को ढूंढ लेता है और उसपर चिल्लाने लगता है। अरमान कहता है, 'आपने हॉस्टल में बोला कि आप मुझसे मिलने आए हो। आपको आइडिया भी है कि आपकी वजह से अभिरा की क्या हालत हो रही है।' मायरा दंग रह जाती है। मायरा रोते हुए अरमान से कहती है, 'पहले आप उनका नाम तक नहीं लेते थे।' अरमान, मायरा को समझाने ...