नई दिल्ली, मार्च 13 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, आर्यन ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके घरवालों को पौद्दार हाउस बुलाया है। आर्यन के ससुराल वाले पुराने ख्यालों वाले हैं इसलिए आर्यन ने उन्हें नहीं बताया कि उसके बड़े भाई का तलाक हो गया है। ऐसे में जब आर्यन की गर्लफ्रेंड की बुआ, अरमान से मिलती हैं तो अभिरा के बारे में सवाल पूछती हैं।अरमान से सवाल करती हैं बुआ सामने आए प्रोमो के मुताबिक, आर्यन की गर्लफ्रेंड की बुआ, अरमान से कहती हैं, 'तुम्हारी बिंदणी कहां है? यहां उसके देवर की शादी की बात चल रही है। आर्यन की भाभी कहां है?' इसके बाद अरमान, अभिरा के पास जाता है। अरमान, अभिरा से पूछता है, 'तुम यूं चोरों की तरह बालकनी से उतर कर कहां जा रही थी?' यह भी पढ़ें- माय...