नई दिल्ली, मार्च 6 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दो ट्विस्ट आने वाले हैं। पहला, दादी-सा का एक्सीडेंट हो जाएगा। दूसरा, पुराने किरदार की वापसी होगी। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अभिरा के मोहल्ले के बच्चे अभिरा के पास जाते हैं। वे कहते हैं, 'रोड पर किसी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी के अंदर जो आंटी हैं उन्हें बहुत चोट लगी है। वो आधी बेहोश हैं और बड़बड़ा रही हैं कि अभिरा को बुलाओ।'घबरा जाएगी अभिरा अभिरा समझ जाती है कि कार में कोई और नहीं, बल्कि दादी-सा हैं। अभिरा भागकर दादी-सा के पास जाती है। अभिरा देखती है कि ड्राइविंग सीट के साइड वाली सीट पर दवाइयां बिखरी पड़ी है। अभिरा जैसे-तैसे दादी-सा को कार से बाहर निकालती है और हॉस्पिटल लेकर जाती है। अभिरा घबरा जाती है। अभिरा नर्स से पूछती है, 'दादी-सा ठीक ...