नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- YRKKH Spoiler Alert in Hindi: आपके पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, सुनवाई वाले दिन मेहर का वकील, अभिरा के केस को वीक करने की कोशिश करता है। मेहर का वकील, जज से कहता है कि अभिरा के पास मायरा की बेगुनाही का कोई सबूत नहीं है। अभिरा, जज साहिबा को बताती है कि उसके पास सबूत है, लेकिन उसे थोड़ा वक्त चाहिए। यह भी पढ़ें- दिग्विजय ने खोला अनुज की मोहब्बत का राज,मोटी बा ने बुना अनुपमा की बर्बादी का जालक्या समय रहते अरमान कोर्ट पहुंच पाएगा? अभिरा कहती है कि उसके पास सबूत भी है और चश्मदीद गवाह भी है। हालांकि, ये सबूत और चश्मदीद गवाह मायरा के पापा के साथ है इसलिए उसे थोड़ा समय चाहिए। जज, अभिरा को और समय देने से मना कर देती है। जज साहिबा कहती हैं, 'हम माफी चाहते हैं। इस केस का फैसला अभी हो...