नई दिल्ली, फरवरी 27 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा दोबारा साथ आएंगे। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें मायरा और वाणी दोबारा मिलवाएंगे। दरअसल, अरमान नशे की हालत में अभिरा के पास पहुंच जाता है। उसका शोल्डर डिस्लोकेट हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर अरमान वहीं रुककर आराम करता है। जब विद्या को पता चलता है कि अरमान का शोल्डर डिस्लोकेट हो गया है तब विद्या परेशान हो जाती है। अगले दिन विद्या, अरमान के पास जाती है और अभिरा को देखकर भड़क जाती है।क्यों भड़की विद्या? याद दिला दें, विद्या ने ही अभिरा और अरमान के बीच कन्फ्यूजन पैदा किया था। विद्या ने अरमान को नहीं बताया था कि अभिरा का एक्सीडेंट हुआ था और वो हॉस्पिटल में भर्ती थी। इतना ही नहीं, विद्या ने अभिरा से झूठ कहा था कि अरमान उससे मिलना नहीं चाहता है। उसे तलाक देना और मायरा की कस्...