नई दिल्ली, मई 18 -- YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिला है। मायरा अपना सामान पैक करती है और पौद्दार हाउस छोड़ने का फैसला करती है। जब अरमान, मायरा को रोकने की कोशिश करता है तब मायरा, अरमान को बताती है कि अभिरा उसे छोड़कर चली गई है। मायरा कहती है, 'मम्मा ने हार मान ली है पापा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनके और मुक्ति के साथ उनके घर चलूं।'अरमान को भड़काने की कोशिश करेगी विद्या विद्या भड़क जाती है। विद्या, अरमान को अभिरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है। विद्या कहती है, 'सबूत तेरे सामने है और तुझे अभी भी उस अभिरा पर भरोसा है। क्यों?' अरमान कहता है, 'क्योंकि मैं उससे प्यार करता हूं।' विद्या, अरमान से पूछती है, 'तुझे अपनी बेटी पर भी विश्वास नहीं है अरमान?' अरमान कहता है, ...