नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। पूरा एपिसोड ही उस कोर्टरूम ड्रामा के नाम रहेगा जिसके आखिर में इस सवाल का जवाब मिलेगा कि मेहर जीतेगा या फिर मायरा को उसका हक मिलेगा। कोर्ट में काफी देर तक चली जिरह के बाद अभिरा केस हारती नजर आएगी। विपक्ष के वकील का पलड़ा भारी नजर आएगा। एक वक्त ऐसा भी आएगा जब लगेगा कि अभिरा केस हार जाएगी। पूरा पौद्दार परिवार अभिरा का साथ देगा, लेकिन फिर भी बात नहीं बनेगी। कहानी में दिमाग चकरा देने वाला ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान पौद्दार कोर्ट में धमाकेदार एंट्री करेगा। कोर्ट में गवाह के तौर पर अरमान एक ऐसी शख्स को पेश करेगा जिसके बाद सब कुछ पानी की तरह साफ हो जाएगा। जज साहब मायरा के पक्ष में फैसला सुनाएगी। अचानक से माहौल बहुत बदल ज...