नई दिल्ली, मार्च 8 -- टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब वो मोड़ आने वाला है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि कैसे अस्पताल के बेड पर पड़ी दादी सा ने बेहोशी की हालत में अभिरा से घर लौटने की बात कही थी। कावेरी पौद्दार ने कहा था कि अभिरा के बिना उनका परिवार अधूरा है, और यह बात अभिरा ने सुन ली थी। दादी सा की वही बेचैनी अब अभिरा को वापस पौद्दार हाउस खींच लाई है। आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा न सिर्फ वापस आएगी, बल्कि अपने पुराने शेरनी वाले अंदाज में अरमान-विद्या को करारा जवाब भी देगी।अभिरा शर्मा की होगी धमाकेदार वापसी शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि दादी सा की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पूरा पौद्दार परिवार घर के दरवाजे पर उनके स्वागत के ल...