नई दिल्ली, जून 7 -- YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक ऐसा मोड़ लेती दिखेगी, जिसके बाद कहना मुश्किल है कि चीजें किस तरह आगे बढ़ेंगी। दर्शक ये मानकर चल रहे थे कि शायद अरमान पौद्दार की मौत हो जाएगी और नया सीजन शुरू होगा। लेकिन मेकर्स ने एक अलग ही कार्ड खेल दिया है जिसमें बाद यह जानने के लिए फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है कि कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी।पौद्दार हाउस छोड़ देगा अरमान शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है कि जिसमें दिखाया गया है कि परिवार में बेइज्जत होने के बाद अरमान एक बड़ा फैसला लेगा। पौद्दार परिवार सिर्फ अरमान की नीयत और उसके चरित्र पर सवाल नहीं उठाएगा, बल्कि उसके बच्चों और पत्नी अभिरा को भी सवालों के घेरे में खड...