नई दिल्ली, मार्च 14 -- टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक दमदार ट्विस्ट आने जा रहा है। अभिरा की पौद्दार हाउस में वापसी के बाद से कहानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिरा की घर वापसी ने पहले ही माहौल में टेंशन बढ़ा दिया था, लेकिन अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो दर्शकों के होश उड़ा देगा। आर्यन की सगाई के दौरान कुछ ऐसे हालत बनेंगे कि अरमान-अभिरा को पति-पत्नी होने का नाटक करना पड़ेगा। यह झूठ न केवल उनके लिए भारी पड़ेगा, बल्कि उनकी बेटी मायरा की जिंदगी में भी तूफान ले आएगा।आर्यन की सगाई में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन की सगाई की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल जाएंगी, जब सगाई की रस्मों के बीच कुछ एक ट्विस्ट आ जाएगा। परिवार के दबाव में आकर अरमान-अभिरा शादीशुदा होने क...