नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- YRKKH 8 April 2026: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड की शुरुआत अभिरा से होती है। जब आर्यन, अभिरा से कहता है कि उसके फोन का डेटा रिकवर नहीं हाे पाया है तब अभिरा परेशान हो जाती है और वापस अपने घर जाने लगती है। रास्ते में अभिरा को अरमान की कार दिखती है। अभिरा अंदर जाती है और अरमान को देख टूट जाती है। अरमान अपनी और अभिरा की शादी की तस्वीरें जाला रहा होता है। अरमान, अभिरा को देख कहता है, 'रिश्ता तो सालों पहले मर गया था। आज उस रिश्ते की निशानियों का भी दाह संस्कार हो गया।'अभिरा का क्रेडिट छिनती है मेहर अगले दिन सब आर्यन की शादी की तैयारियां करते हैं। इसी बीच मायरा के लिए एक गिफ्ट आता है। मायरा को लगता है कि ये गिफ्ट उसे मेहर ने दिया है। मायरा, मेहर को थैंक्यू बोलती है। मेहर समझ जाती है कि वो गिफ्ट अभिरा ने मायरा...