नई दिल्ली, मार्च 10 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 March 2026 Episode: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 10 मार्च के एपिसोड में अभिरा, दादी-सा को पौद्दार हाउस के अंदर लाती है। जब हाल में अभिरा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहते हैं तब अरमान के फोन पर मायरा के प्रिंसिपल का कॉल आता है। ये वीडियो कॉल होता है। अरमान से गलती से कॉल पिक हो जाता है। अरमान को डर लगता है कि कहीं मायरा, अभिरा को देख न ले, लेकिन अभिरा सही वक्त पर पीछे मुड़ जाती है। ऐसे मायरा की नजर अभिरा पर नहीं पड़ती है।विद्या की साजिश काजल, विद्या को वॉर्निंग देती है। काजल कहती है कि अभिरा को यहां से बाहर निकालिए भाभी-सा वरना अगर अरमान को सच पता चला तो वो आपको बाहर निकाल देगा। ये सुनते ही विद्या, दादी-सा का पास जाती है। विद्या के पैर से ऑक्सीजन मशीन का प्लग निकल जाता है और दादी-सा को ...