नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज रात के एपिसोड में जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा। जज साहब केस शुरू करेंगे और मेहर का वकील एक सीसीटीवी फुटेज दिखाकर यह साबित करने की कोशिश करेगा कि मेहर ने मायरा पर हमला नहीं किया था। यह देखकर मायरा बेचैन हो जाएगी, लेकिन अभिरा उसका बचाव करेगी। अभिरा कोर्ट में कहेगी कि मेहर स्कूल की बोर्ड मेंबर थी, इसलिए मित्तल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की हो सकती है। जब अभिरा नवीन को गवाह के तौर पर पेश करना चाहेगी, तो अपोजिशन का वकील अरमान का नाम लेकर उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा देगा।दादी सा की गवाही और मायरा का डर जज साहब अभिरा से उसकी बात को साबित करने के लिए और पुख्ता गवाह मांगेंगे। इस पर कावेरी यानी दादी सा गवाही देंगी कि उन्होंने मेहर के गुंडों को तब देखा था जब वे ह...