नई दिल्ली, मई 1 -- अगर आप भी YouTube पर अपनी फेवरेट मूवी, शो या वीडियोज देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूट्यूब ने अपना एक प्रीमियम फीचर सभी के लिए फ्री कर दिया है, जिसके लिए पहले लोगों को पैसे देना पड़ता था। बता दें कि दुनियाभर में यूट्यूब के लगभग 258 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। यानी अब बिना पैसे दिए ही करोड़ों यूजर्स मुफ्त में यूट्यूब के इस प्रीमियम फीचर का मजा ले सकेंगे। यूट्यूब ने घोषणा की है कि Picture-in-Picture फीचर जल्द ही दुनिया भर में ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह फीचर यूजर्स को एक छोटी विंडो में अपना फेवरेट वीडियो देखने की सुविधा देता है, साथ ही उन्हें दूसरे ऐप्स इस्तेमाल करने की भी अनुमति देता है। यह फीचर कुछ साल पहले पेश किया गया था और Android और iOS डिवाइस पर US के बाहर सिर्फ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूज...