YouTube पर असली और AI वीडियो पहचानना हुआ आसान, आ गया नया फीचर; AI वीडियो देखकर नहीं होंगे धोखे का शिकार
नई दिल्ली, जून 1 -- AI ने कंटेंट बनाने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। आज AI की मदद से कुछ ही मिनटों में वीडियो, फोटो और आवाज तैयार की जा सकती है। हालांकि इस तकनीक ने क्रिएटर्स के लिए नए मौके खोले हैं, लेकिन इसके साथ Deepfake और भ्रामक कंटेंट की समस्या भी तेजी से बढ़ी है। इसी चुनौती से निपटने के लिए YouTube ने बड़ा कदम उठाया है। अब YouTube AI से बने वीडियो और बदले गए विजुअल कंटेंट की पहचान खुद करेगा। प्लेटफॉर्म ऐसे वीडियो पर खास लेबल दिखाएगा ताकि दर्शकों को पता चल सके कि वे जो कंटेंट देख रहे हैं, उसमें AI का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का मानना है कि इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और यूजर्स के लिए असली और AI-जनरेटेड कंटेंट में अंतर समझना आसान होगा। YouTube का यह कदम ऐसे समय आया है जब दुनियाभर में AI से बने फर्जी वीडियो और गलत जानकारी फैलाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.