प्रयागराज, मई 10 -- Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। टीम योगी में छह नए चेहरे शामिल होंगे। योगी कैबिनेट का यह दूसरा विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3.30 बजे से जनभवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पूर्व शनिवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची सौंपी। यूपी मंत्रिमंडल के प्रस्तावित विस्तार में प्रयागराज की चर्चित नेता और कौशाम्बी जनपद की चायल सीट से विधायक पूजा पाल को शामिल किया जाएगा। पूजा पाल पहली बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगी।पति राजू पाल की हत्या हुई थी पूजा पाल का नाम प्रदेश की राजनीति में उस समय तेजी से उभरा था, जब उनके पति और इलाहाबाद शहर पश्चिमी से बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.