लखनऊ, मई 4 -- लोकभवन में आयोजित योगी कैबिनेट की बैठक में सोमवार को 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा अमरोहा, बरेली, संतकबीर नगर और बिजनौर की बंद पड़ी कताई मिलों की जमीन पर भी टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य इन निष्क्रिय परिसंपत्तियों का उपयोग कर प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।लखनऊ में तैयार टेक्सटाइल पार्क का मोदी करेंगे उद्घाटन बताया गया कि लखनऊ में तैयार टेक्सटाइल पार्क का जल्द उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सरकार की योजना है कि प्रदेश में बंद पड़ी सभी कताई मिलों की जमीनों का इस्तेमाल टेक्सटाइल पार्क और औद्योगिक गतिविधियों के ...