ग्रेटर नोएडा, मार्च 3 -- यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टरों में जाने के लिए टोल खत्म होगा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन को इसके लिए सेक्टर-28 व 29 के बीच बने रैंप से टोल गेट हटाने के लिए कहा गया है, आदेश नहीं मानने पर बुलडोजर से टोल गेट ध्वस्त किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर 11, 12, 15, 16, 26, 36 किलोमीटर माइलस्टोन पर यमुना सिटी को जोड़ने के लिए बने रैंप पर टोल प्लाजा स्थापित किया हुआ है। वहीं, 39 किलोमीटर माइलस्टोन पर जेवर टोल प्लाजा है। फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर सड़क अधूरी पड़ी है, ऐसे में यमुना सिटी के विभिन्न सेक्टरों में जाने के लिए आवंटियों समेत वहां रहने वाले लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ना पड़ता है। यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे जोड़ने को बनेगा 74 KM लिंक रोड, 56 गांवों से गुजरेगा ...