नई दिल्ली, जुलाई 10 -- यामाहा ने भी इंडियन मार्केट में अपनी फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Yamaha FZ Blue Flex है। यह कंपनी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) मोटरसाइकिल है, जो E20 से लेकर E85 तक एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर चल सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी है। बाइक मेटैलिक ब्लैक कलर में आती है। इसके इंनज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यामाहा से पहले सुजुकी ने अपनी Gixxer SF 250 के फ्लेक्स फ्यूल और Hero MotoCorp ने अपनी Splendor और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल की मार्केट में एंट्री करा दी है। आइए जानते हैं कि यामाहा की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक में क्या कुछ है खास।149cc इंजन, लेकिन कम पावर नई यामाहा FZ ब्लू फ्लेक्स में वही 149cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड FZ में...