नई दिल्ली, मार्च 13 -- Xiaomi ने आज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के लिए Early Bird sale शुरू कर दी है। ये कंपनी के एकदम लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जिन्हें Leica के साथ मिलकर बनाया गया है। ग्राहक 13 मार्च से 17 मार्च के बीच एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर और लिमिटेड टाइम बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने इन फोन्स को फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया है। Xiaomi 17 Ultra मॉडल सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है, जो 200 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ आता है और इसमें LOFIC सेंसर टेक्नोलॉजी शामिल है। यह टेक्नोलॉजी किसी भी तरह की रोशनी में बेहतरीन डायनामिक रेंज और साफ इमेज देती है। जबकि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 मॉडल कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, 6330mAh की बैटरी और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा ...