नई दिल्ली, मार्च 5 -- अगर आप भी Xiaomi का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आखिरकार अपने कई फोन्स के लिए लेटेस्ट अपडेट का स्टेबल वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कई हफ्तों की बीटा टेस्टिंग के बाद, शाओमी ने आखिरकार अपने कुछ डिवाइस के लिए एक स्टेबल HyperOS 3.1 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Android 16 पर आधारित लेटेस्ट HyperOS सॉफ्टवेयर, एक बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देने के लिए अपने साथ अच्छे अपग्रेड और कई फिक्स लेकर लाता है। शाओमी टाइम्स के अनुसार, लेटेस्ट अपडेट शुरुआती तौर पर फिलहाल नई Xiaomi 17 सीरीज और Redmi K90 Pro Max के लिए उपलब्ध है। अभी, यह रोलआउट सिर्फ चीन तक ही सीमित है, जैसा कि पिछले हाइपरओएस रिलीज के साथ होता रहा है। हालांकि, यह जल्द ही दुनिया भर में शाओमी डिवाइस तक पहुंच जाएगा।सबसे पहले ...