नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Xiaomi अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक और बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट तैयार कर रहा है। कंपनी का नया HyperOS 3.1 Update न सिर्फ फोन के लुक को बदलेगा, बल्कि परफॉर्मेंस, स्टेबिलिटी और यूजर एक्सपीरियंस को भी अगले लेवल पर ले जाने का दावा किया जा रहा है। HyperOS को Xiaomi ने MIUI की जगह पेश किया था और अब इसका 3.1 वर्जन कई अहम बदलावों के साथ आने वाला है।इस अपडेट में जहां एक तरफ नया UI डिजाइन, स्मूद एनिमेशन और बेहतर सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर कुछ पुराने Xiaomi, Redmi और POCO डिवाइस इस अपडेट से बाहर हो सकते हैं। यानी सभी यूजर्स के लिए यह अपडेट खुशखबरी नहीं है। Xiaomi अब नए हार्डवेयर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस कर रहा है, जिससे पुराने फोन धीरे-धीरे सपोर्ट लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। अगर आप Xiaomi फोन ...