नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अगर आप भी Xiaomi, Redmi या फिर POCO का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जल्द इन ब्रांड्स के ढेर सारे फोन में नया अपडेट आ रहा है, जिनसे यह एकदम नए जैसे हो जाएंगे। शाओमी ने इस साल अगस्त में अपना लेटेस्ट HyperOS 4 वर्जन पेश किया था। चीन में इसे सबसे पहले शाओमी 18 प्रो और शाओमी 18 प्रो मैक्स के लिए रिलीज किया जा चुका है। चीन में बीटा और स्टेबल वर्जन रोलआउट करने के बाद, अब कंपनी ने HyperOS 4 के ग्लोबल रिलीज शेड्यूल की घोषणा कर दी है। कंपनी का कहना है कि उसने चुनिंदा फोन और टैबलेट के लिए अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट फोन को एंड्रॉयड 17 पर अपग्रेड करता है और अपने साथ कई नए फीचर्स और अपग्रेड लेकर आता है। इसके अलावा, इसमें शाओमी का पहले से बेहतर AI असिस्टेंट भी दिया गया है। शाओमी हाइपरओएस 4 अपडेट...