नई दिल्ली, जुलाई 29 -- WTC Points Table: पाकिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ पाकिस्तान की हालत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की 2025-27 की साइकिल में हालत बद से बदतर हो गई है। लगातार चौथा मैच पाकिस्तान की टीम इस डब्ल्यूटीसी साइकिल में हारी है। पाकिस्तान इस समय 9 टीमों वाली अंकतालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। हालांकि, वेस्टइंडीज वर्सेस पाकिस्तान मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसे में आप जान लीजिए कि कौन नंबर वन है और भारतीय टीम किस पायदान पर है? विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने 8 में से 7 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। कंगारू टीम का जीत प्रतिशत 87.50 का है, जबकि मौ...