नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- WTC 2025-27 Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में न्यूजीलैंड की टीम ने भी एक मुकाबला खेल लिया है। अब इस नए साइकिल में हर एक टीम ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। डब्ल्यूटीसी के तहत आखिरी मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच के बाद दोनों टीमों का खाता खुल गया है। हालांकि, कोई भी टीम मुकाबला नहीं जीती है, लेकिन मैच ड्रॉ हुआ है तो कुछ-कुछ अंक और कुछ-कुछ जीत प्रतिशत दोनों के खाते में गया है, जिसका फायदा उनको आगे चलकर हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम ने अभी एक ही मैच खेला है, जो कि ड्रॉ रहा है, फिर भी टीम सातवें पायदान पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और एक मैच ड्रॉ रहा है। कैरेबियाई टीम नौवें पायदान पर है। 8वें पायदान पर बांग्लादेश है, जिसने 2 में से एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.